श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा का निधन, शोक की लहर

रायपुर/दुर्ग। श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा (Motilal Vora) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है। वे अपने सरल स्वभाव, सौम्य व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं।

श्रीमती शांति मोतीलाल वोरा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और अरविन्द वोरा की माता जी, गिरीश एवं राजीव वोरा की बड़ी माँ थीं। उन्होंने लंबे समय तक परिवार के साथ सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

परिवार की ओर से अंतिम संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा की जानकारी शीघ्र साझा किए जाने की संभावना है। शोक व्यक्त करने वालों का उनके निवास पर पहुंचना लगातार जारी है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles